DADI NANI KE NUSKHE

खजूर खाने के 15 फायदे

खजूर पौष्टिक फल ही नहीं ,अनेक रोगों की उत्तम औषधि भी है। इसे खजूरी और छुहारा भी कहते हैं। खजूर में विटामिन ए ,बी और सी ,प्रोटीन ,फॉस्फोरस ,कैल्शियम ,पोटैशियम ,सोडियम ,कार्बोहाइड्रेट्स ,आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। 

                         

उपचार में उपयोगी ------- खजूर

   
👉 स्त्रियों के हिस्टीरिया  रोग में खजूर उत्तम दवा है।नियमित 5 -5 खजूर सुबह -शाम दूध के साथ सेवन             करने से हिस्टीरिया रोग का निवारण होता है।यह प्रयोग कम से कम दो महीने तक करना चाहिए। 
 
👉 4 -5 खजूर को उबालकर उसमे 3 -4 ग्राम मेथी का चूर्ण मिलाकर कुछ दिनों तक सेवन करने से कमर दर्द एवं जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। 
 
👉 पुराने घावों के लिए खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें। घावों पर इस भस्म को लगाने से घाव भर जाते हैं। 
 
👉 सर्दी -जुकाम से छुटकारा पाने के लिए सुबह -शाम 5 -5 खजूर खाकर थोड़ा गर्म पानी पियें। इससे फेफड़ों में जमा कफ़ पिघल कर निकल जाता है और सर्दी-खाँसी से छुटकारा मिलता है। 
 
👉 थकावट दूर करने और बल-वीर्य वृद्धि के लिए 250 ग्राम खजूर और आधा लीटर दूध का प्रतिदिन सेवन करना हितकारी है। 
 
👉 निम्न रक्तचाप (LOW B.P.) के रोगी 3 -4 खजूर गरम पानी में धोकर गुठली निकाल लें। इसे दूध में मिलाकर उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह -शाम पियें। कुछ ही दिनों में LOW BP से छुटकारा मिल जाएगा। 
 
👉 खजूर की गुठली का सुरमा आँखों में लगाने  से आँखों के रोग दूर होते हैं। 
 
👉 खजूर की गुठली को जलाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को 2 -2 ग्राम की मात्रा में दिन में तीन बार ठन्डे पानी के साथ सेवन करने से बार -बार पतले दस्त (अतिसार ) होना बंद हो जाता है। 
 
👉 छुहारा ,सौंठ का चूर्ण ,मुनक्का ,शक्कर और घी को दूध में उबालकर सुबह -शाम पीने से बुख़ार ठीक हो जाता है। 
 
👉 प्रतिदिन  15 -20 खजूर खाकर ऊपर से एक गिलास दूध पिएं। इससे शरीर में नया खून बनता है। और शरीर में ताकत आती है। 
 
👉 छुहारा और छोटी पीपल को समभाग में लेकर चूर्ण बनायें। 5 ग्राम चूर्ण ,1 चम्मच शहद और 2 चम्मच गाय का दूध मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से सूखी खाँसी का निवारण होता है। 
 
👉 छुहारे खाकर गरम दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होनेवाले रोग ,जैसे -दाँतों की कमजोरी ,हड्डियों का गलना आदि रुक जाता है। 
 
👉 एक खजूर को 10 ग्राम चावल के मांड के साथ पीसकर थोड़ा पानी मिलाकर छोटे बच्चे के सूखा रोग में 2 -3 बार देने से लाभ होता है। 
 👉 पलिहावृधि में 5 खजूर रात को पानी में भिगो दें  और सेवन करो। शरीर की जलन व कब्ज़ का भी निवारण होता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

टिप्पणियाँ

आयुर्वेद --एक भारतीय चिकित्सा पद्धति